छत्तीसगढ़

रायपुर: जनपद सदस्य के बेटे ने किया रेप, अब पीड़िता को दे रहा धमकी

Nilmani Pal
17 Aug 2022 9:47 AM GMT
रायपुर: जनपद सदस्य के बेटे ने किया रेप, अब पीड़िता को दे रहा धमकी
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक किसी बहाने से युवती को भगा ले गया था। इसके बाद उससे रेप किया था। बाद में उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दी थी। मगर फिर भी मामला थाने तक पहुंच गया है और अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

उमरिया निवासी सुनील कुमार जांगड़े रिम्स अस्पताल में काम करता है। वो क्षेत्र के जनपद सदस्य हृदयलाल जांगड़े का बेटा है। बताया गया है कि वह 13 अगस्त को काम करके लौट रहा था। उसी दौरान वह लड़की भी वहां रास्ते में खड़ी थी। इसी दौरान सुनील जांगड़े उसे अपने साथ मंदिर हसौद में कुछ काम है कहकर ले गया था। मगर उसे वह मंदिर हसौद नहीं ले जाकर अमरकंटक ले गया था।

इसके बाद युवती से उसने रेप किया था। बाद में उसे लेकर वह घर आ गया था। मगर युवक ने पहले ही उसे धमकी दी थी कि मैं तुम्हारी अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा। मेरी राजनीतिक पहुंच भी बहुत ज्यादा है। इसी बात से युवती डरी हुई थी, लेकिन उसने अब पुलिस से मामले की शिकायत की है और पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Next Story