छत्तीसगढ़
रायपुर जिला कांग्रेस का नव संकल्प चिंतन शिविर आज से शुरू
Nil dhankar
14 Jun 2022 10:46 AM IST

x
रायपुर। रायपुर जिला कांग्रेस का नव संकल्प चिंतन शिविर आज से शुरू होने जा रहा है. राजीव भवन में एक दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगी. इस शिविर में उदयपुर चिंतन शिविर और रायपुर के नव संकल्प शिविर में लिए गए निर्णय की जानकारी दी जाएगी. जिले और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे.
इसमें पीसीसी चीफ, मंत्री रविंद्र चौबे, डॉ. शिव कुमार डहरिया समेत रायपुर के सभी विधायक मौजूद रहेंगे. वहीं 17 जून से भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा. इसमें केन्द्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिए जाएंगे. मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजन किया जाएगा. 15 विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा.
Next Story





