छत्तीसगढ़

रायपुर : खेत में विवाद, आरोपी ने सब्बल से किया हमला

Nil dhankar
23 Jun 2022 9:00 AM IST
रायपुर : खेत में विवाद, आरोपी ने सब्बल से किया हमला
x

रायपुर। खेत में जमीन को लेकर विवाद हो गया.इस दौरान आरोपी ने सब्बल से किसान पर हमला किया है. पुलिस के मुताबिक किसान टुकेश्वर बांधे मजदूर लेकर खेत में कांटा बिनने के लिए गये थे, उसी समय राजेन्द्र उर्फ मुन्ना बांधे आया और जमीन मेरा है कहकर विवाद करने लगा. इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर सब्बल से हमला कर दिया।

इस हमले में टुकेश्वर बांधे के हाथ, जांघ और पैर में चोंट आई है. इस वारदात से टुकेश्वर बांधे और उनका परिवार डरे हुए है. प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अभनपुर पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र बांधे के खिलाफ केस दर्ज किया है, एवं प्रांरभिक जांच शुरू कर दी है.

Next Story