छत्तीसगढ़
रायपुर: उधारी में सामान नहीं देने पर ढाबा संचालक को पीटा
Nilmani Pal
4 Aug 2022 10:09 AM IST

x
रायपुर। उधारी में सामान नहीं देने पर ढाबा संचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक रंजन कुमार साव सरोरा मे अपने भाई राजीव कुमार के साथ ढाबा चलाता है.उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन अज्ञात लड़के अपने अन्य साथियो के साथ आए और गुटखा, सिगरेट एवं अन्य सामान उधारी मे मांग रहे थे, जिसे मना करने पर गाली-गालौज करने लगे.
इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए बैट, स्टम्प एवं राड से मारपीट किए। मारपीट से सिर और कंधे में चोट आई है. इस दौरान राजीव कुमार साहू , आनंद बीच बचाव करने आए तो रॉड से दोनों पर हमला भी कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी भाग निकले। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
Next Story





