छत्तीसगढ़

शराब-गांजा पीने के लिए 500 रूपये की मांग, इंकार करने पर मारपीट

jantaserishta.com
21 Sept 2025 8:23 PM IST
शराब-गांजा पीने के लिए 500 रूपये की मांग, इंकार करने पर मारपीट
x
रायपुर न्यूज़.
रायपुर: शराब पीने के नाम पर पैसा की मांग करने वाले आरोपी मयंक तिवारी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में। थाना आजाद चौक का मामला। प्रार्थी पप्पू ढीमर पिता रमेश ढीमर उम्र 28 साल निवासी मां अम्बे भंडार के सामने खपराभटठी थाना आजाद चौक रायपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.09.2025 के दोपहर 12.00 बजे अपने मोटर सायकल को बनाने जा रहा था कि कारी तालाब के सामने रोड मे पहुच कर खडा था कि उसी समय मयंक तिवारी आया और उसे शराब, गांजा पीने के लिये 500 रूपये की मांग किया मना किया तो काफी उग्र होकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करते हुवे जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 284/25 धारा 119(1),296,351(2),115(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया । थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मयंक तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 26 वर्ष पता खपरा भट्टी आमापारा आजाद चौक जिला रायपुर को दिनांक 21/09/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी - मयंक तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 26 वर्ष पता खपरा भट्टी आमापारा आजाद चौक जिला रायपुर
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story