रायपुर: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, बदमाशों ने लूट के वारदात को दिया अंजाम

रायपुर। खरोरा इलाके में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट की घटना हो गई। यह वारदात भंडारपुरी सड़क पर हुई। बाइक पर कलेक्शन के रुपए लेकर निकले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को दूसरी बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने घेर लिया। युवक के पास रखे 45 हजार रुपए और उसका मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से वार भी किया। जिसकी वजह से अब कर्मचारी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। वारदात बुधवार को हुई, देर रात इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। अब बदमाशाें का पता लगाने खरोरा थाने की एक टीम निकली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





