छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘रायपुर दर्शन यात्रा’ आयोजित
Shantanu Roy
18 Aug 2025 10:04 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत महोत्सव के अवसर पर रायपुर जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा रायपुर दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। इस विशेष यात्रा में 80 वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया गया, जिन्हें शहर के ऐतिहासिक स्थलों और महत्वपूर्ण धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर मीनल चौबे ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को टाउनहॉल से रवाना किया। उनके साथ स्वच्छता एम्बेसडर सुमति ताई आप्टे, नगर निगम आयुक्त अंजलि शुक्ला, उपाध्यक्ष सुखजीत कौर बब्बर, संस्कृति विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिकों को इस यात्रा के दौरान नालंदा लाइब्रेरी, महामाया मंदिर और आनंद समाज वाचनालय का भ्रमण कराया गया।
इन स्थलों की ऐतिहासिक महत्ता और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई। महापौर मीनल चौबे ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार लगातार जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। रायपुर दर्शन यात्रा इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को शहर की धरोहरों और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में स्वच्छता एम्बेसडर सुमति ताई आप्टे ने भी नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने और शहर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज को स्वच्छ और सुंदर बनाने में युवाओं को प्रेरित करने की अहम कड़ी हैं। यात्रा में शामिल वरिष्ठ नागरिकों ने नगर निगम और संस्कृति विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की पहल से उन्हें अपने शहर के ऐतिहासिक स्थलों को नजदीक से देखने और उनकी महत्ता समझने का अवसर मिला।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





