छत्तीसगढ़

Raipur Crime: रायपुर में आधी रात युवक की हत्या, दो हमलावरों ने धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार

jantaserishta.com
31 Aug 2026 8:15 AM IST
Raipur Crime: रायपुर में आधी रात युवक की हत्या, दो हमलावरों ने धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर अब अपराधगढ़ बनती जा रही है। यहां बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा। आए दिन मर्डर, रेप, चाकूबाजी, चोरी जैसे कई वारदात सामने सामने आती रहती है। वहीं, इसी बीच आधी रात अश्वनी नगर में युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
बताया जा रहा है कि अश्वनी नगर गौसिया मस्जिद के पास युवक की 2 अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर फरार हो गए। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, आधी रात साढ़े 12 बजे डंगनिया निवासी अहमद खान 22 साल का अश्ननी नगर गली पर किसी बात को लेकर बहस हो गया, इस दौरान दौरान युवक अहमद अपनी एक्टीवा से बचने के लिए भागा लेकिन उसकी एक्टीवा नाली में गिर गई जिससे युवक सड़क पर गिर गया और पीछा कर रहे दो हमलावरों ने जमीन पर ही युवक पर धारदार हथियार से ताबडतोड़ कई वार कर दिये। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खुन से लथपथ अश्नवनी नगर सड़क पर पड़ा है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने युवक को एम्स अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद DCP, ADCP, ACP समेत क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आसपास लगे CCTV कैमरो को खंगाल रही है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्जकर फरार अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story