छत्तीसगढ़

RAIPUR CRIME: महिला के साथ जबरदस्ती, विरोध करने पर हत्या, रायपुर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 July 2021 9:25 AM IST
RAIPUR CRIME: महिला के साथ जबरदस्ती, विरोध करने पर हत्या, रायपुर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
x

DEMO PIC

रायपुर। राजधानी के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला के साथ युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की महिला के विरोध करने पर आरोपी सागर डहरिया ने 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला की गले में कपड़ा बांधकर हत्या कर दी। मामले में जानकारी देते हुए अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि ये मामला रात का है। जहां आरोपी सागर मृतिका के घर गया। महिला मानसिक रूप से पीड़ित थी। महिला को घर मे अकेला पाकर युवक की नीयत बिगड़ी और महिला के कपड़े उतारने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो सागर ने एक कपड़े से उसके गले को घोटने लगा जिस वजह से महिला की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी सागर डहरिया को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूरी का काम करता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story