छत्तीसगढ़

रायपुर क्राइम: खारून नदी में मिले अज्ञात महिला के शव की हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
23 July 2022 3:45 PM GMT
रायपुर क्राइम: खारून नदी में मिले अज्ञात महिला के शव की हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
x
छग

रायपुर। शाम खारून नदी अकोला एनीकट में एक 35-40 साल की महिला का शव बहते हुये ग्रामवासियों ने देखा था। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल उरला थाने की टीम मौके पर गई और शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर महिला की पहचान का प्रयास किया गया, नहीं चलने पर मृतिका का शव अम्बेडकर अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया जाकर आस-पास के थानों के अलावा सरहदी जिले में महिला से संबंधित रिपोर्ट का ब्यौरा लिया गया। आज सूचना मिली कि इसी कद काठी की महिला का गुम इंसान रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज किया गया है।

उरला पुलिस के द्वारा संबंधित परिजनों को बुलाकर उसकी पहचान कराया गया। जो महिला की पहचान बसन्ती बारले पति पन्ना चन्द्राकर उम्र 35 वर्ष साकिन गुढ़ियारी के रूप में हुई। मृतिका के परिजनों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि महिला ने डेढ़ साल पहले पन्ना चन्द्राकर नाम के व्यक्ति से दूसरा विवाह किया था। जो अपने दूसरे पति के साथ अशोक नगर थाना डीडी नगर क्षेत्र में निवास कर रही थी। दोनों दिनॉंक 20.07.2022 को महादेव घाट में नदी के पास घूमने गये थे। अचानक महिला ने अपने पति के सामने नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पति खुद भी उसे बचाने के लिये पानी कूदा।

लेकिन न बचा सकने की स्थिति में डीडीनगर थाने जाकर सूचना दिया। डीडी नगर थाने की पुलिस ने काफी खोजबीन की प्रयास किया। लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया था। मृतिका के पूर्व पति की तीन संताने है। 20 वर्षीय बड़ी लड़की ने बताया कि उसकी मां ने तीनों बच्चों को छोड़कर डेढ़ साल पहले पन्ना चन्द्राकर से विवाह कर लिया था और वे लोग अशोक नगर थाना डीडी नगर क्षेत्र में रहने लगे थे। लड़की ने बताया कि मरने से ठीक पहले उसकी मॉं ने फोन पर उससे बिल्कुल सामान्य बातें की थी। वह यह भी बताती है कि पिछले काफी सालों से मृतिका की मानसिक दशा ठीक नहीं थी। अक्सर भूत प्रेत दिखने की बात करती थी और उल्टा चला करती थी, पर कुछ समय से ठीक-ठाक हालत में थी। उरला पुलिस के द्वारा मर्ग जॉंच पर अन्य तथ्यों के विषय में जॉंच पड़ताल की जा रही है।

सूचक का नाम:- अशोक लहरे पिता स्व0 मोहन लाल लहरे उम्र 50 साल साकिन ग्राम गुमा पो0 तेन्दुआ थाना उरला जिला रायपुर (छ.ग.)
मृतिका का नाम:- बसन्ती बारले पति पन्ना चन्द्राकर उम्र 48 साल साकिन राम सागरपारा थाना मौदहापारा हॉल विकास नगर बड़े अशोक नगर लक्ष्मी किराना स्टोर्स थाना डीडी नगर रायपुर।
Next Story