छत्तीसगढ़

RAIPUR CRIME: रायपुर में बदमाशों ने की घिनौनी करतूत, 2 नाबालिग का कराया कुकर्म

jantaserishta.com
3 July 2021 9:16 AM IST
RAIPUR CRIME: रायपुर में बदमाशों ने की घिनौनी करतूत, 2 नाबालिग का कराया कुकर्म
x

रायपुर:- राजधानी रायपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। टिकरापारा इलाके में दो नाबालिगों का अपहरण कर दबंगों ने दोनों बच्चों को एक दूसरे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर किया। 15 वर्षीय नाबालिक का पहले अपहरण किया गया उसके बाद उसके साथ मारपीट कर दूसरे बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर किया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित बच्चे के पिता ने टिकरापारा थाने में केस दर्ज करवाया है।

टिकरापारा थाना क्षेत्र में दो नाबालिक बच्चों का अपहरण करने, उनके साथ मारपीट करने और अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर करने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया है। 15 वर्षीय नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर दबंगों ने बेल्ट से पहले तो एक बच्चे को जमकर पीटा, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे निर्वस्त्र कर कुकर्म करने के लिए बाध्य किया। इतना ही नहीं, हैवानों ने बाकयदा इस वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल भी कर दिया।
आरोपित राहुल तांडी समेत दो और आरोपी एक नाबालिग को अपशब्द कहते हुए बेल्ट से बुरी तरह मार रहे हैं और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने टिकरापारा थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर राहुल तांडी सहित दो और नाबालिगों के खिलाफ मारपीट, अपहरण, जान से मारने की धमकी समेत गैर जमानती धाराओं 377, 365, 342, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story