छत्तीसगढ़

रायपुर क्राइम: काशीराम नगर में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल

Nil dhankar
2 Aug 2022 12:45 PM IST
रायपुर क्राइम: काशीराम नगर में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार की रात फिर से चाकूबाजी हुई है। चार बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया। मामला तेलीबांधा थाना अंतर्गत काशीराम नगर का है।मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत काशीराम नगर में मयंक धुर्वे नाम का एक युवक अपनी गाड़ी मोड़ रहा था।

जिसको लेकर चार बदमाशों से उसका विवाद हो गया। इस मामली विवाद पर चारों बदमाशों ने गाड़ी वाले युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने तेलीबांधा थाने में धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पिछले कुछ महीनों से राजधानी रायपुर में चाकूबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा कोई हफ्ता नहीं बीतता जब चाकूबाजी में किसी न किसी की जान नहीं जा रही हो। इतना ही नहीं रायपुर में चाकूबाजी को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमले कर रहा है।

Next Story