छत्तीसगढ़
रायपुर क्राइम: बटनदार चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Nilmani Pal
28 March 2022 5:01 PM IST

x
रायपुर। बटनदार चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अमित कुमार राय ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 12.03.22 को सारखी मोड़ अभनपुर में सड़क (रोड) निर्माणाधीन का ढलाई कार्य की देख रेख हेतु खडा था कि करीबन 12ः15 बजे एक स्कुटी में तीन अज्ञात व्यक्ति आये और निर्माणाधीन रोड में घुसा दिये। प्रार्थी द्वारा मना करने के बाद भी अपने स्कुटी को घुसा दिये एवं तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर तीनों व्यक्तियों ने प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच करते हुए पास पड़े ईटा व अपने पास रखें चाकू से प्रार्थी कमर पीठ में मारकर चोट पहुंचाकर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 106/22 धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी शैलेन्द्र मसीह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग बटनदार चाकू जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में संलिप्त अन्य 02 आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी - शैलेन्द्र मसीह पिता सुनील मसीह उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 06 विक्रम चैक थाना अभनपुर रायपुर।
Next Story





