छत्तीसगढ़
5 करोड़ के चेक बाउंस मामले में रायपुर कोर्ट का बड़ा फैसला
jantaserishta.com
8 Oct 2026 10:00 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जेएमएफसी विकास खांडे की अदालत ने आरोपी कारोबारी विजय नागपुरे को दो मामलों में 2-2 साल की सजा सुनाई है। इस सजा पर आरोपी ने जमानत आवेदन भी पेश किया था जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इस मामले में सुरेश अटलानी और कंचन अटलानी की ओर से अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया गया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी द्वारा वर्ष 2015 में भुगतान के लिए दिए गए चेक बैंक में प्रस्तुत किए गए थे, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने सहित संबंधित कारणों से चेक का भुगतान नहीं हो सका और वे बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए अदालत की शरण ली। मामले की सुनवाई लंबे समय तक चली। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से दस्तावेज और साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और पक्षकारों की दलीलों पर विचार करने के बाद विजय नागपुरे को दोषी माना। जेएमएफसी विकास खांडे की अदालत ने दोनों प्रकरणों में आरोपी को 2-2 वर्ष की सजा सुनाई। इसके साथ ही अदालत ने पीड़ितों को राशि दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार सुरेश अटलानी को 4 करोड़ रुपये और कंचन अटलानी को 1 करोड़ रुपये दिए जाने हैं। बताया गया है कि आरोपी विजय नागपुरे वर्ष 2024 से फरार चल रहा था। न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी किया गया था। बाद में आरोपी के अदालत के समक्ष आने के बाद मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया पूरी की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





