छत्तीसगढ़

रायपुर कोर्ट ने नशा तस्कर को सुनाई 15 साल के जेल की सजा

Shantanu Roy
24 Nov 2025 10:26 PM IST
रायपुर कोर्ट ने नशा तस्कर को सुनाई 15 साल के जेल की सजा
x
छग
Raipur. रायपुर। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) किरण थवाईत की अदालत ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के गंभीर मामले में आरोपी अजीत यादव को दोषसिद्ध कर 15 वर्ष सश्रम कारावास और ₹1,50,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला थाना टिकरापारा क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 31/2025 के तहत विशेष दांडिक प्रकरण क्रमांक 66/2025 के रूप में विचाराधीन था।
अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी अजीत यादव पिता उमाशंकर यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम धनेजा, थाना जफराबाद, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश), को पुलिस ने 12 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। आरोपी अब तक न्यायिक अभिरक्षा में ही था और उसे जमानत नहीं मिली थी। विशेष लोक अभियोजक भुवनलाल साहू ने अदालत में मामले का प्रतिनिधित्व करते हुए आरोपी के खिलाफ सभी सबूतों और जब्त मादक पदार्थ की मात्रा को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया।
अदालत ने पाया कि अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य मजबूत, भरोसेमंद और संदेह से परे हैं। NDPS की कठोर धारा के अंतर्गत दर्ज यह प्रकरण उच्च मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बरामदगी से संबंधित पाया गया। अदालत ने आरोपी को दोषसिद्ध घोषित करते हुए 15 वर्ष का सश्रम कारावास और ₹1.5 लाख का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में अतिरिक्त सजा का भी प्रावधान रखा गया है।
निर्णय में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी की न्यायिक अभिरक्षा अवधि 12.01.2025 से 24.11.2025 तक रही है, जिसे सजा अवधि में समायोजित माना जाएगा। अदालत के इस फैसले के बाद पुलिस व अभियोजन पक्ष ने इसे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा का उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर रोक लगाना है।
Tagsरायपुर NDPS केसअजीत यादव दोषसिद्धटिकरापारा थानाविशेष न्यायाधीश किरण थवाईतNDPS Act 20(b)(ii)(C)सश्रम कारावासमादक पदार्थ तस्करीभुवनलाल साहूरायपुर न्यायालयNDPS सजाRaipur NDPS caseAjit Yadav convictedTikrapara police stationSpecial Judge Kiran Thawaitrigorous imprisonmentdrug traffickingBhuvanlal SahuRaipur CourtNDPS punishmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story