
रायपुर। रायपुर नगर निगम में महापौर द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 को पार्षद अकाश तिवारी ने कॉपी पेस्ट बताया और कहा जिसमें कुछ नयापन नहीं जनता रायपुर की जनता को रायपुर नगर निगम के बजट से बहुत सी उम्मीद थी किंतु उन्हें निराशा ही हाथ लगी पूरी तरह से निराश करने वाला बजट है मुंसिपल बॉन्ड के नाम से बिना किसी को जानकारी में रखे अधूरी जानकारी के साथ महापौर ने ये बजट प्रस्तुत किया ।
रविशंकर शुक्ल वार्ड 34 के पार्षद अकाश तिवारी ने मुंसिपल बॉन्ड के लिए बताई गई शंकर नगर की जमीन के बारे में जानकारी जानना चाही जिस के लिए उन्हें संतुष्टि पूर्ण जानकारी प्रदान नहीं की गई ये पार्षद आकाश तिवारी ने खालसा स्कूल के सामने की दुकान जो सन 2017 जिन्हें तोड़ा गया था जिन्हें विस्थापन के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का मुद्दा सामान्य सभा में सदन में उठाया जिस के लिए उक्त जमीन को जो कि मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत उक्त पीड़ित 70 परिवारों को दुकान निर्माण हेतु आरक्षित है जमीन उक्त जमीन का व्यावसायिक उपयोग के साथ साथ उक्त जमीन निगम के अनुरूप व्यवसायिक निर्माण के लिए बिना शासन के अनुमति के सीधा निगम में उक्त जमीन का नक्शा ओर व्यवसायिक निर्माण के लिए चर्चा में लाना समझ से परे है।





