छत्तीसगढ़

रायपुर निगम में आज होगी सामान्य सभा

Nilmani Pal
29 Oct 2025 9:33 AM IST
रायपुर निगम में आज होगी सामान्य सभा
x

रायपुर। रायपुर नगर निगम की दूसरी सामान्य सभा 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे निगम मुख्यालय भवन में होगी. सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने इसकी तैयारी के लिए 28 अक्टूबर को भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों की अलग-अलग बैठक ली.

इसी के साथ उन्होंने शाम को पत्र जारी करके पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद और पूर्व एमआईसी मेंबर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिया. इसमें उन्होंने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के एक सितंबर को लिखे गये पत्र का हवाला देते हुए वीर सावरकरनगर वार्ड के पार्षद संदीप साहू के स्थान पर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष के रुप में अधिमान्यता दे दी.

सीएम साय का दौरा

मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे. इसके बाद 2 बजे अंबिकापुर में बाबा कार्तिक उराव जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के निवास पहुंचेंगे.

Next Story