छत्तीसगढ़

रायपुर निगम ने कई जगहों से हटाए बैनर पोस्टर

Nilmani Pal
25 Aug 2023 6:26 PM IST
रायपुर निगम ने कई जगहों से हटाए बैनर पोस्टर
x

रायपुर। निगम मुख्यालय के नगर निवेश उड़न दस्ते ने राजधानी में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों के रोड डिवाइडर्स, विद्युत पोल में बिना अनुमति लगे लगभग 1500 से अधिक अवैध बैनर पोस्टर हटाया।

नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम ने स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे के सामने व्हीआईपी रोड राजीव गाँधी मार्ग से तेली बाँधा मेग्नेटो मॉल, तेलीबांधा मुख्य मार्ग तक और बूढ़ातालाब बूढ़ेश्वर मन्दिर के सामने के मुख्य मार्ग से ओसीएम चौक मुख्य मार्ग तक अवैध बैरन पोस्टर हटाया। ये पोस्टर बैनर शहर की सुंदरता को प्रभावित कर रहे थे और आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी हुई थी।यह देखते हुए अवैध बैनर पोस्टर हटाए गये। अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Next Story