छत्तीसगढ़

रायपुर : सड़क किनारे सीएन्डडी वेस्ट रखने पर निगम ने लगाया जुर्माना

Nilmani Pal
28 Dec 2025 8:27 AM IST
रायपुर : सड़क किनारे सीएन्डडी वेस्ट रखने पर निगम ने लगाया जुर्माना
x

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा सहायक अभियंता योगेश यदु, सुशील अहीर, उप अभियंता अजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 25 से अधिक स्थानों पर सीएंडडी वेस्ट मिलने पर सम्बंधित भवन स्वामियों पर कुल 8000 रूपये जुर्माना किया.

हड़ताल के बाद भी दो दिन कामकाज प्रभावित नहीं होगी

रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने कहा कि रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्य अधिकारियों और कर्मचारियों का छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की सभी 11 मांगों का पूर्ण समर्थन है. रायपुर नगर पालिक निगम में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट सहित अत्यावश्यक सेवाओं के कार्य आमजनों हेतु किये जाते हैँ, इसलिए आमजन प्रभावित ना हों, इसे विशेष ध्यान में रखकर रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि रायपुर नगर पालिक के मुख्यालय और सभी 10 जोनों के समस्त अधिकारी और कर्मचारी दिनांक 29 दिसम्बर और 30 दिसम्बर को लगातार दो दिन कार्यालय में काली पट्टी लगाकर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की मांगों का पूर्ण समर्थन करेंगे और संघ के सभी पदाधिकारी भोजन अवकाश में जाकर फेडरेशन को धरना स्थल पर समर्थन देने जायेंगे और दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर सभी अधिकारी और कर्मचारी रैली निकालकर निगम मुख्यालय भवन के सामने से इंडोर स्टेडियम के पीछे अधिकारी कर्मचारी धरना स्थल पर जाकर भौतिक रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल में सामूहिक रूप से सम्मिलित होंगे.







Next Story
null