छत्तीसगढ़

रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कोरोना टीकाकरण जारी, 90 वर्षीय दंपति ने लगवाया टीका

jantaserishta.com
31 March 2021 5:55 PM IST
रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कोरोना टीकाकरण जारी, 90 वर्षीय दंपति ने लगवाया टीका
x

रायपुर:- सृजनशील विदुषी महिला समिति, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की पहल पर, विश्वविद्यालय के स्वस्थ केंद्र के द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शासकीय सहयोग से कोरोना टीकाकरण केंद्र दिनांक 26-3-2021 से प्रारंभ हुआ है। यह टीकाकरण केंद्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ऊपर स्थापित किया गया है। होली के कारण तीन दिवसों के अंतराल के बाद आज दिनांक 31-3-2021 से यह पुनः प्रारंभ हुआ। आज कुल 250 लोगों ने इस केंद्र से टीकाकरण करवाया। एक 90 वर्षीय दम्पत्ति ने आज टीकाकरण करवाया। टीकाकरण कार्यक्रम इस केंद्र में अब सतत् जारी रहेगा। प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ सुपर्ण सेन गुप्ता ने दी जानकारी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story