छत्तीसगढ़

रायपुर: सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के बीच हुआ विवाद, एक घायल

Nil dhankar
13 July 2022 8:35 AM IST
रायपुर: सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के बीच हुआ विवाद, एक घायल
x

रायपुर। सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया. मामला सिविल लाइन इलाके का है. पुलिस के मुताबिक शांति नगर निवासी सुनील कुमार नायक ऑटो चलाता है. वे कल घड़ी चौक कलेक्ट्रेड गार्डन के पास ऑटो सवारी भर रहा था, उसी समय पंकज सोनकर आया और सवारी मत बैठा कहकर वाद विवाद करने लगा.

कुछ देर के बाद फिर कुछ देर बाद पंकज सोनकर ने अपने पिता संतोष सोनकर एवं भाई को भी वहां बुला लिया, और गाली-गलौज करने लगे. इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया, एवं किसी नुकीली वस्तु से जांघ से हमला किया। वारदात के बाद तीनो आरोपी मौके से भाग निकले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. एवं जांच शुरू कर दी है।

Next Story