छत्तीसगढ़

रायपुर कांग्रेस पार्षद प्रत्‍याशियों की घोषणा...फोन पर मिल रही जानकारी

jantaserishta.com
27 Jan 2025 6:13 PM IST
रायपुर कांग्रेस पार्षद प्रत्‍याशियों की घोषणा...फोन पर मिल रही जानकारी
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: कांग्रेस ने असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के गुस्से से बचने के लिए से रायपुर नगर निगम के वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं, और उन्हें मौखिक तौर पर सूचना देकर फार्म जमा करने के लिए भी कह दिया गया। निवर्तमान मेयर एजाज ढेबर ने सोमवार को नामांकन दाखिल भी कर दिया है।
ढेबर को पार्टी ने भगवती चरण शुक्ल वार्ड से प्रत्याशी बनाया है, लेकिन उन्होंने अधिकृत तौर पर घोषणा पहले ही विधिवत नामांकन दाखिल किया। कई और पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
बताया गया कि प्रदेश की चुनाव समिति ने देर रात रायपुर की सभी 70 वार्ड प्रत्याशियों की सूची को अनुमोदित कर दिया है। मगर, अधिकृत तौर पर जारी नहीं किया गया। जिनके नाम तय किए गए उन्हें फोन से सूचना देकर नामांकन दाखिल करने के लिए कहा गया है। मंगलवार को नामांकन दाखिले का आखिरी दिन है।
राजीव भवन में सुबह तक कार्यकर्ता डटे हुए थे और रह-रह कर गुस्से का इजहार कर रहे थे। एक बार चुनाव में भी टिकट की घोषणा के बाद तोडफ़ोड़ हुई थी। कुछ इसी तरह की आशंका इस बार भी दिख रही है। पार्टी कार्यकर्ता खुले तौर पर सीनियर नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक टिकट को लेकर कोई बड़ा खुलासा कर सकते हैं। कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी-अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस में विवाद बढ़ सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story