छत्तीसगढ़

दिल्ली में नाईजीरियन ड्रग्स नेटवर्क पर कमिश्नरेट रायपुर पुलिस की दबिश

jantaserishta.com
2 May 2026 6:08 PM IST
दिल्ली में नाईजीरियन ड्रग्स नेटवर्क पर कमिश्नरेट रायपुर पुलिस की दबिश
x
नाईजीरिया से हो रहा था ड्रग्स रैकेट का संचालन.

रायपुर: थाना देवेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 33/26 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 19.03.2026 को थाना क्षेत्रांतर्गत नारायणा हॉस्पिटल सेक्टर 05 के पास आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल निवासी विजय अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी हाउस नं 22 सेक्टर 01 गीतांजली नगर शंकर नगर थाना खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 4.55 ग्राम कोकीन कीमती लगभग 2,27,500/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन ग्रैण्ड विटारा क्र सीजी/04/एन एक्स/3300 तथा 01 नग आईफोन 16 जुमला कीमती लगभग 20,27,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ व विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण, बैंक खाताओं की जानकारी एवं अन्य इनपुट्स के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया कि आरोपी को मादक पदार्थ की आपूर्ति एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के माध्यम से की जा रही थी, जिसका सरगना एक विदेशी नाईजीरियन नागरिक व उसका सहयोगी है, जो दिल्ली में सक्रिय रहकर विभिन्न राज्यों सहित छ.ग. में ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे।
उक्त जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी करते हुये आरोपियों को दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में चिन्हांकित किया गया एवं आरोपी सन्नी शर्मा एवं विदेशी नाईजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गिरफ्तार आरोपी को बी.पी. मशीन के डिब्बा में कोरियर के माध्यम से मादक पदार्थ कोकीन सप्लाय करना स्वीकार करने के साथ ही देश के अलग - अलग राज्यों में भी अलग - अलग प्रकार से मादक पदार्थ कोकिन सप्लाय करना बताया गया। आरोपी ने नाईजीरिया में बैठेे चिची नामक युवक द्वारा पूरक सिडिकेट, ड्रग्स सिंडिकेट संचालित करना बताया। आरोपी सन्नी शर्मा ने अपने बैंक खाता को आरोपी नाईजीरिन नागरिक को कमीशन पर उपयोग करने हेतु दिया था।
आरोपी सन्नी शर्मा एवं विदेशी नाईजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित नगदी रकम 9,70,000/- रूपये, 05 नग आईफोन/मोबाईल फोन तथा 03 नग चेकबुक जुमला कीमती 11,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में End-to-End कार्यवाही करते हुये कोकिन सप्लाय के इस नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी -
01. सन्नी शर्मा पिता महेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी डब्ल्यू जेड 21 संतगढ़ शाहपुरा गली नं - 15 थाना तिलक नगर नई दिल्ली।
02. तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स (TOCHUKWU AFAME) उम्र 38 वर्ष निवासी लेगोस मारोको नाईजीरिया। हाल पता बुराडी बाबा कालोनी दिल्ली।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story