छत्तीसगढ़

रायपुर में आयुक्त ने किया अचानक निरीक्षण , बारिश से सफाई के सख्त निर्देश

SHIDDHANT
15 May 2026 11:47 PM IST
रायपुर में आयुक्त ने किया अचानक निरीक्षण , बारिश से सफाई के सख्त निर्देश
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर: राजधानी रायपुर में बारिश से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आज सुबह अचानक शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया और नालों की सफाई व्यवस्था की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रोफेसर कॉलोनी, परशुराम नगर, काशीराम नगर, धरम नगर, छत्तीसगढ़ नगर, चार मुहा नाला, अरमान नाला और बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम के आसपास के नाला क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रमुख नालों की तल्ले तक सघन और पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
आयुक्त संबित मिश्रा ने कहा कि मानसून से पहले नालों की सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जलभराव संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां पहले से आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के जोन-4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, अपर आयुक्त विनोद पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे। नगर निगम ने दावा किया है कि इस बार मानसून से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि शहर में जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।
Next Story