छत्तीसगढ़

रायपुर Collector ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Shantanu Roy
24 Jun 2024 6:27 PM GMT
रायपुर Collector ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
x
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने के इंतजाम किया जाए। उन्होंने सड़कों में बने स्पीड ब्रेकर पर रेडियम मिक्स व्हाइट डिस्टेंपर लगाने के निर्देश दिए है। इससे सड़कों की दुर्घटना को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही कहा कि सड़कों के किनारे बड़े पौधे लगाए जाएंगे। इससे भविष्य में गर्मी के मौसम में भी
सड़कों में ठडंकता बनी रहेगी।

उन्होंने चिन्हित स्थानों पर दुर्घटना रोकने के लिए निर्देश दिए. साथ ही दुर्घटना रोकने के लिए झाड़ियों की कटाई की जाए। बैठक में चैक में बने चैनलाइजर पर उगे हुए झाड़ियों की छटाई, भनपुरी तिराहा में यातायात दबाव के लिए इंजीनियरिंग सुधार, रिंग रोड 3 को सीधे मुख्य मार्ग में टी जंक्शन बनाकर जोड़ते हुए धनेली नाला के दोनों ओर मुख्य मार्ग में कंटिग बंद किए जाने, कुशालपुर ब्रिज के ढाल पर सर्विस रोड का मर्जर पाइंट बढ़ाने समेत इत्यादि कई विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, आरटीओ आशीष देवांगन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story