छत्तीसगढ़

रायपुर कलेक्टर ने निरस्त किया 100 सिटी बसों का टेंडर

Nil dhankar
27 April 2022 3:08 PM IST
Raipur Collector canceled the tender of 100 city buses
x
जमानत के रूप में जमा की गई 50 लाख की राशि को जब्त करने का आदेश jantaserishta raipur hindinews

रायपुर। जिला प्रशासन ने सिटी बसों का संचालन कर रहे आपरेटर को तगड़ा झटका दिया है। एक बैठक में कलेक्टर ने सभी 100 सिटी बसों का टेंडर निरस्त करने के साथ, जमानत के रूप में जमा की गई 50 लाख की राशि को जब्त करने का आदेश दिया है।

बसों के लिए नया टेंडर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी दावा किया गया है कि आने वाले दो महीनों के भीतर राजधानी की सड़कों में सिटी बसें दौड़ने लग जाएंगी।

बता दें कि राजधानी में 100 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा था। कोरोना संक्रमण के दौरान सिटी बसें बंद कर दी गई थी।

कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद सिटी बसों के संचालन के लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी किया था, लेकिन बस संचालक किराया वृद्धि की मांग को लेकर अड़ गए थे।


Next Story