छत्तीसगढ़

रायपुर कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक, कानून व्यवस्था की हुई समीक्षा

Nil dhankar
31 May 2022 6:08 PM IST
रायपुर कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों की ली बैठक, कानून व्यवस्था की हुई समीक्षा
x

रायपुर। शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

कलेक्टर ने संचालित हो रहे तथा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शनों की जानकारी लेकर अधिकारियों को कानून-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले धरना, प्रदर्शन एवं रैलियों के दौरान संभावित ट्रैफिक समस्या पर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को एक- दूसरे से सतत संपर्क बनाए रखने तथा समन्वय से काम करने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एन.आर साहू, अपर कलेक्टर बी बी पंचभाई, श्री बी सी साहू ,सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story