छत्तीसगढ़

रायपुर कलेक्टर ने नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन को दिलवायी पद की शपथ

jantaserishta.com
14 July 2026 11:44 AM IST
रायपुर कलेक्टर ने नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन को दिलवायी पद की शपथ
x

रायपुर: छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन अनिल सोनकर को आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने रायपुर कलेक्टर चेम्बर में पद की शपथ दिलवायी।

नवनामांकित पार्षद, एल्डरमेन ने पद की ईश्वर के नाम सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर रायपुर कलेक्टर चेम्बर में नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकात राठौड, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, नगर निगम सचिव सगीता साहू की उपस्थिति रही।
शपथ ग्रहण करने पर रायपुर नगर निगम के नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन अनिल सोनकर को पद की शपथ ग्रहण करने पर रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकात राठौड़ और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह सहित नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, नगर निगम सचिव संगीता साहू ने बुके प्रदत्त कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story