छत्तीसगढ़

ड्रोन से रायपुर शहर की निगरानी, होली पर शांति बनाए रखने पुलिस अलर्ट

Nil dhankar
14 March 2025 8:48 AM IST
ड्रोन से रायपुर शहर की निगरानी, होली पर शांति बनाए रखने पुलिस अलर्ट
x

रायपुर। रायपुर में होली त्योहार के मद्देनजर पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है। आज हुड़दंगियों और नशा करके गाड़ी चलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीम लगातार अलग-अलग इलाकों में जीप और बाइक के माध्यम से पेट्रोलिंग कर रही है।

शहर में 120 से अधिक चौक-चौराहों में बैरिकेडिंग की गई है। इसके जरिए आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। होली त्योहार को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने स्पेशल निर्देश जारी किए हैं। जिसमें अलग-अलग इलाकों में पुलिस तैनात है। यातायात पुलिस के द्वारा शहर के भीतर, बाहर प्रमुख मार्गों और चौक चौराहों में फिक्स बैरिकेडिंग कर चेकिंग पॉइंट लगाया गया है, जो लगातार 48 घंटे तक पॉइंट में उपस्थित रहकर नशे में वाहन चलाने वाले और हुड़दंगी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

इसके अलावा ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि शांति व्यवस्था बनी रहे। नशा करके गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान जारी है।

Next Story