छत्तीसगढ़

रायपुर शहर को 19 करोड़ 60 लाख 74 हजार की योजना की सौगात

Nil dhankar
16 Jan 2026 2:22 PM IST
रायपुर शहर को 19 करोड़ 60 लाख 74 हजार की योजना की सौगात
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में ठक्करबापा वार्ड में 2000 किलोलीटर क्षमता उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है. इससे नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16,17,18 क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी निदान किया जा सकेगा. प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत एवं नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार आज से स्वीकृति अनुरूप नगर निगम जोन 1 के अंतर्गत ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 अंतर्गत गीतांजलि सोसायटी उद्यान दीक्षा नगर गुढियारी में 2000 किलोलीटर क्षमता 25 मीटर स्टेजिंग उच्च स्तरीय जलागार निर्माण कार्य का शुभारंभ 19 करोड़ 60 लाख 74 हजार रू. की योजना स्वीकृति अनुरूप स्थल पर नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, वार्ड 3' पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे, वार्ड 5 पार्षद अंबिका साहू, वार्ड 18 पार्षद सोहन साहू, वार्ड 15 पार्षद राजेश देवांगन सहित नगर निगम अधीक्षण अभियंता पी. राजेश नायडू जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, उप अभियंता जल गोपाल प्रधान सहित गणमान्यजनो, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओ, आमजनो, नवयुवको की उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर प्रारंभ किया गया। भूमिपूजन सहित स्थल पर तत्काल उच्च स्तरीय जलागार के फाउंडेशन हेतु खुदाई करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। 19 करोड 60 लाख 74 हजार रू. की स्वीकृत लात की उच्च स्तरीय जलागार निर्माण राईजिंग लाईन व डिस्ट्रीब्युशन पाईप लाईन, ठक्कर बारा वार्ड कमांक 17 में बिछाने की योजना के अंतर्गत वार्ड कमांक 16, 17, 18 इन तीन वार्डो की 13 बस्तियों, मोहल्लो, शिवानंद नगर सेक्टर 3 एवं 4, प्रेमनगर, दीक्षा नगर, पार्वती नगर, प्रेमनगर पठान मोहल्ला, जंघेल हेल्थ क्लब गुढियारी, मुर्राभट्ठी सुलभ शौचालय, अंबेडकर चौक गुढियारी, उडिया बस्ती गुढियारी, दीनदयाल उपाध्याय नगर 26 ब्लॉक, शिव नगर नहर पट्टी, गुड मार्निंग प्रोविजन स्टोर के पास, आनंद नगर, 65 ब्लॉक शिवानंद नगर के रहवासी नागरिक लगभग 1000 घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सीधे घरो में नलो से नदी का मीठा जल प्राप्त होकर लाभान्वित होंगे।

योजना के तहत पीएससी स्कोडा आटोमेशन का कार्य कार्य रॉ वॉटर पंपिंग राईजिंगमेन कार्य डिस्ट्रीब्युशन पाईप लाईन बिछाने का कार्य विविध आदि किया जायेगा।योजना में कार्य हेतु 2 वर्ष की समयावधि निर्धारित है। अनुबंधित एजेंसी मेसर्स एड्रोईट एसोसिएट प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम से यह कार्य करवाया जा रहा है । योजना का कियान्वयन होने से रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 16, 17 . 18 क्षेत्र के रहवासियों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जा सकेगा।

नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू और अधीक्षण अभियंता पी. राजेश नायडू, जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी ने नगर निगम जोन 1 उप अभियंता जल गोपाल प्रधान को भूमिपूजन के दौरान रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत एवं महापौर मीनल चौबे के निर्देशानुसार प्रारंभ योजना के कार्य में सतत मॉनिटरिंग कर उच्च स्तरीय गुणवत्ता के आधार पर जनहित में पेयजल संकट का स्थायी निदान करने प्राथमिकता से स्वीकृति अनुरूप कार्य करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।

Next Story