छत्तीसगढ़
रायपुर: चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मामले 2 लोगों पर FIR दर्ज, पुलिस ने कही ये बात
Shantanu Roy
27 Oct 2020 11:26 AM IST

x
रायपुर:- चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मामले में राजधानी पुलिस ने दो और व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मौदहापारा थाना प्रभारी यदुमणि सिदार ने बताया कि NCRB दिल्ली से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर दो मोबाइल धारकों के खिलाफ बच्चों व महिलाओं से संबंधित आपत्तिजनक व अश्लील फोटो वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने के मामले में IT एक्ट की धारा 67 ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों मोबाइल धारकों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में पूर्व में भी दर्जनभर से अधिक अपराध दर्ज किए जा चुके हैं।
Next Story





