छत्तीसगढ़

रायपुर चंगोराभाठा की महिला सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार

Nilmani Pal
3 March 2024 8:08 AM GMT
रायपुर चंगोराभाठा की महिला सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

राजनांदगांव। जिले में पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रायपुर की महिला और तीन ग्राहक शामिल हैं। घटना छुरिया पुलिस थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के पास से नाबालिग को बरामद कर पूछताछ की। पूछताछ और आगे की जांच के बाद पुलिस ने देह व्यापार में शामिल रायपुर चंगोरा भाठा की महिला मुस्कान गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया।

आरोपी मुस्कान से हुई पूछताछ के आधार पर नाबालिग से ग्राहक बनकर दुष्कर्म करने वाले चेतन नवरंगे, तोरण सोनकर, धनंजय धृतलहरे और महिला साधना वैष्णव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story