छत्तीसगढ़

रायपुर : कार मालिक का आरोप, ड्राइवर 50 लाख लेकर फरार

Nilmani Pal
26 April 2026 9:47 AM IST
रायपुर : कार मालिक का आरोप, ड्राइवर 50 लाख लेकर फरार
x

रायपुर। शारदा नगर सिविल लाइन निवासी अखिलेश प्रसाद (42)ने अपने ड्राइवर पर 50 लाख रुपए लेकर भागने का मामला दर्ज कराया है। अखिलेश, शनिवार को अपनी कार सीजी 04 क्यूजी 6633 से घर जा रहा था। वह अपने साथ 50 लाख रुपए रखा था। दोपहर करीब 3.15 बजे ड्राइवर कृष्णा साहू रकम लेकर भाग गया। अखिलेश ने देर रात खम्हारडीह थाने में धारा 316-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह खबर भी पढ़े

रजिस्ट्री पर मंगलवार से सेस खत्म

रजिस्ट्री में लगने वाले सेस यानी उपकर को खत्म कर दिया गया है। सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। मंगलवार से होने वाली रजिस्ट्री में लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। दावा किया जा रहा है कि एक करोड़ की रजिस्ट्री कराने वालों को 60 हजार रुपए तक का फायदा होगा। रियल एस्टेट के कारोबार में उछाल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60% उपकर (सेस) को खत्म कर दिया था। छत्तीसगढ़ सेस बिल मार्च 2026 में विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ था। विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद इसे राजपत्र में प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शनिवार को इसे प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा। इसलिए 28 अप्रैल से होने वाली सभी रजिस्ट्रियों में इसका फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में बताया था कि सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन को सरल बनाना है।


Next Story