छत्तीसगढ़

रायपुर : कार चालक की बड़ी लापरवाही, बाइक सवार MR हुए घायल

Nil dhankar
24 Feb 2022 9:08 AM IST
रायपुर : कार चालक की बड़ी लापरवाही, बाइक सवार MR हुए घायल
x

रायपुर। कार चालक की लापरवाही से बाइक सवार MR घायल हो गए. हादसे की जानकारी देते हुए घायल MR ने पुलिस को बताया कि वे बैरन बाजार से शंकर नगर होते सर्वोदय अस्पताल मोवा जा रहा था, शंकर नगर चौक मे पहुंचा था. और जैसे ही मोवा जाने वाले रोड पर मुडा उसी समय शाह होटल के सामने रोड मे खडी कार चालक अपने कार का दरवाजा लापरवाही पूर्वक खोल दिया। जिससे बाइक जा टकराई।

हादसे में MR के हाथ और कोहनी में चोट आई है. प्रार्थी MR की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Next Story