
x
रायपुर। ओव्हर रेट पर शराब बेचने की सूचना पर स्टिंग करने गए युवक और कैमरामैन के साथ जमकर मारपीट की गई। मामला पंडरी शराब दुकान का है। पंडरी अंग्रेजी शराब दुकान मे ज्यादा रेट पर शराब बिक्री होने की सूचना पर दुलारे अंसारी अपने साथ कैमरा मेन को लेकर रिकॉर्ड करने वाला था। उसने दुकान में मौजूद कमलेश साहू से ज्यादा रेट के संबंध मे बेचने का कारण पूछा। इस पर कमलेश, दुलारे को गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर कैमरा मेन को लाठी से मारपीट की।
इसके बाद दुलारे अंसारी को जबरन शराब दुकान अंदर ले जाकर कमरे में हाथ मुक्का से मारपीट की। कल शाम हुई इस घटना की दुलारे की रिपोर्ट पर देवेंद्र नगर पुलिस ने धारा 294,234,506,323,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पकड़ से बाहर है।
Next Story





