छत्तीसगढ़

रायपुर: मछली व्यापारी का भाई घायल

Nil dhankar
1 Aug 2022 9:30 AM IST
रायपुर: मछली व्यापारी का भाई घायल
x

रायपुर। सड़क हादसे में मछली व्यापारी का भाई घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक ग्राम दोदेंखुर्द निवासी दिलीप रात्रे मछली पालन का व्यवसास करता है. उन्होंने विधानसभा पुलिस को जानकारी दी कि उनका बड़ा भाई एवन प्रकाश रात्रे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 KS 0714 से खेत गया था, तभी खेत से वापस आते समय दोदेंखुर्द तालाब के पास पहुंचा था, उसी समय सामने से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LR 1537 के चालक ने लापरवाही पूर्वक एवन प्रकाश रात्रे के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया।

एक्सीडेन्ट से पैर में गंभीर चोट आई है, वही हादसे में मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story