छत्तीसगढ़

रायपुर: महिला गार्ड पर ईंट से हमला

Nil dhankar
9 May 2022 9:08 AM IST
रायपुर: महिला गार्ड पर ईंट से हमला
x

रायपुर। महिला गार्ड पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थियां ने टिकरापारा थाने में दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थियां संगीता पटेल डीमार्ट में गार्ड का काम करती है. कल देर रात घर के सामने मोटर सायकल को रखने के नाम पर संगीता पटेल के भाई समीर लोधी को मोहल्ले का विरेन्द्र सागर गाली दे रहा था,

और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया। इस दौरान जब संगीता पटेल बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी विरेन्द्र सागर ने गुस्से में मां थप्पड़ मार दी. एवं ईट से सिर पर हमला कर दिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Next Story