छत्तीसगढ़
Raipur Breakingh: महिला तस्कर से 700 ग्राम गांजा बरामद, NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार
Shantanu Roy
2 Aug 2025 6:53 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर आरंग थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) अश्वनी चंद्रवंशी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समोदा क्षेत्र की रहने वाली महिला रेवती उर्फ लक्ष्मी देवदास को गांजा बेचने के इरादे से बैठे हुए रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी महिला के पास से 700 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7,000 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई 01 अगस्त 2025 को सुबह करीब 11:10 बजे की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि समोदा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक महिला सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से मौजूद है। सूचना मिलते ही आरंग थाने की टीम सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना को दैनिक रोजनामचा में दर्ज किया गया और पंचनामा तैयार कर संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक माना को भी अग्रिम जानकारी भेजी गई।
सउनि अश्वनी चंद्रवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम में आर.1705, म.आर.706, सैनिक 612 और अधिग्रहित वाहन क्रमांक CG 04 MQ 7028 के साथ दो स्वतंत्र गवाह – अनिल जलक्षत्री और सहदेव रात्रे को साथ लिया गया। पूरी टीम ने रेड कार्रवाई के लिए समोदा पेट्रोल पंप की ओर रवाना होकर संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला की पहचान रेवती उर्फ लक्ष्मी देवदास, पति अजय देवदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी समोदा थाना आरंग जिला रायपुर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा महिला को NDPS एक्ट की जानकारी देते हुए उसे तलाशी के दौरान किसी राजपत्रित अधिकारी या मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी की सहमति मांगी गई, जिस पर महिला ने सउनि अश्वनी चंद्रवंशी द्वारा तलाशी दिए जाने की सहमति दी। सहमति मिलने पर सहमति पंचनामा तैयार कर गवाहों के समक्ष तलाशी की गई।
महिला के कपड़ों की तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन समोदा पेट्रोल पंप के पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैले की तलाशी लेने पर उसमें से मादक पदार्थ गांजा जैसे सूखे पत्ते एवं डंठल मिले। तत्काल मौके पर गवाहों की उपस्थिति में मादक पदार्थ का वजन कराया गया, जो कुल 700 ग्राम पाया गया। पूछताछ पर महिला उक्त गांजा रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद मौके पर ही जप्ती पत्रक तैयार कर 700 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 7,000 रुपये है, को विधिवत रूप से एक सफेद थैले में सील बंद किया गया और ‘प्रदर्श ए’ के रूप में चिह्नित किया गया। इस कार्रवाई के दौरान समस्त प्रक्रिया जैसे तलाशी पंचनामा, जब्ती पंचनामा, सहमति पत्रक आदि विधिवत तैयार किए गए। साथ ही, सैंपलिंग की कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय जेएमएफसी रायपुर को प्रतिवेदन तैयार कर भेजा गया और आगे की प्रक्रिया के लिए आवश्यक सैंपलिंग मौके पर ही कराई गई।
महिला आरोपी को मौके पर ही NDPS एक्ट की धारा 20(a) के तहत गिरफ्तार किया गया। यह अपराध गैर-जमानती श्रेणी में आता है, इसलिए महिला के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना पृथक रूप से दी गई है। इस बीच समस्त कार्यवाहियों की जानकारी पुलिस अभिलेखों में विधिवत दर्ज की गई है और आरोपी को आगे की विधिक प्रक्रिया हेतु न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। आरंग थाना पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। लगातार बढ़ रही नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर विशेष निगरानी दल भी सक्रिय हैं, जो गुप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इसी तरह सख्ती से नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसी जाएगी। पुलिस विभाग ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे नशे से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखें तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsआरंग थानागांजा तस्करीमहिला आरोपी गांजासमोदा पेट्रोल पंपNDPS एक्टरायपुर पुलिसअवैध गांजा बरामददेहाती नालसीरायपुर अपराधमादक पदार्थ बरामदगीArang PoliceGanja Seizure RaipurNDPS Act 20(a)Female Drug PeddlerSamoda Petrol PumpRaipur Crime NewsNDPS Arrest Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





