छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: चाकू लेकर घूमते युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 July 2024 12:00 AM IST
Raipur Breaking: चाकू लेकर घूमते युवक गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर से सूचना मिला की रिंग रोड नंबर 1
कुशालपुर चाय टपरी
के पास एक लड़का काई कलर का शर्ट, नीला जींस पहना है जो अपने पास अवैध रूप से चाकू रखा है की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार लड़के को पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध रूप से नोकदार धारदार चाकु रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 278/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 02.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

नाम आरोपी- निखिल देशलरे उर्फ निक्की पिता योगेश देशलहरे उम्र 19 वर्ष निवासी चांगोरभाठा मनजीत सिटी फेज 2 थाना डी.डी.नगर जिला रायपुर।
Next Story