छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: बूढ़ातालाब में डूबने से युवक की मौत, SDRF ने शव निकाला

Shantanu Roy
18 July 2024 9:00 PM IST
Raipur Breaking: बूढ़ातालाब में डूबने से युवक की मौत, SDRF ने शव निकाला
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना इलाके के मारवाड़ी शमशान घाट के सामने बूढ़ातालाब में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। मामलें में जानकारी देते हुए पुरानी बस्ती थाना प्रभारी ने बताया है कि मृतक की पहचान बबलू मरकाम उम्र 25 वर्ष निवासी पुजारीनगर थाना कोतवाली के तौर पर हुई है।



जो शराब के नशे में था और मछली का जाल देखकर तालाब में घुसा था अचानक तालाब में युवक डूब गया। तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई है। हालांकि युवक का शव अभी तक मिला नहीं है। लेकिन
SDRF
टीम बुलाकर रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर SDRF पुरानीबस्ती और कोतवाली थाना की टीम उपस्थित है।






Next Story