छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: अवैध शराब बिक्री करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार, एक लाख की सामग्री जब्त
Shantanu Roy
5 July 2025 9:08 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना उरला क्षेत्र अंतर्गत पारधीपारा में अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी मनोज कुमार साहू को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 100 पौवा देशी शराब, बिक्री की रकम और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन (ज्यूपिटर स्कूटर CG/04/QF/8515) जब्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
इस कार्रवाई को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर काम कर रही टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पारधीपारा के जीवन होटल के पास शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। तत्काल मौके पर पहुंचकर टीम ने हुलिए और वाहन के आधार पर व्यक्ति को पहचाना और पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार साहू, निवासी ग्राम एरमसांही, थाना नादघांट, जिला बेमेतरा, हाल निवासी कचरा पारा, गुढियारी (रायपुर) बताया। जब उसके वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें 100 पौवा देशी शराब मिली। वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और गुमराह करने की कोशिश करता रहा।
दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 138/2025 के तहत धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त सामग्री में शराब, नकदी और वाहन शामिल हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में अभियान
इस कार्रवाई का नेतृत्व आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में अवैध शराब तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
निरीक्षक रोहित मालेकर (थाना प्रभारी, उरला)
प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय (एसीसीयू)
सउनि सतीश कुमार पुरिया
प्र. आर. कुलदीप द्विवेदी, आर. अविनाश देवांगन, बीरेन्द्र बहादुर सिंह, संदीप सिंह
उनि तेजराम कंवर (थाना उरला)
Tagsअवैध शराब रायपुरउरला पुलिस कार्रवाईशराब तस्करी छत्तीसगढ़मनोज साहू गिरफ्तारएंटी क्राइम यूनिटIllegal liquor RaipurUrla police actionChhattisgarh liquor smugglingManoj Sahu arrestedAnti crime and cyber unitछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





