छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: बेकाबू कार ने युवक को मारी टक्कर, पैर टूटा

Shantanu Roy
13 Nov 2024 10:29 PM IST
Raipur Breaking: बेकाबू कार ने युवक को मारी टक्कर, पैर टूटा
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर के कचना इलाके में एक तेज रफ्तार कार पहले बाइक और ई-रिक्शा से टकराई। फिर दो लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस हादसे में एक युवक को गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। खम्हारडीह पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। स्कूटी और दो-तीन बाइक को टक्कर मारते हुए एक ई-रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आरोपी तेलीबांधा की तरफ भागने लगा। लेकिन, आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा करते हुए तेलीबांधा इलाके में उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है।
Next Story