छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: दिवाली से पहले युवक की बेरहमी से हत्या, हत्यारा गिरफ़्तार
Shantanu Roy
28 Oct 2024 12:35 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। प्रार्थिया युक्ती निषाद ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम डिघारी में रहती है तथा रोजी मजदुरी की काम करती है। प्रार्थिया दिनांक 24.10.2024 के शाम 06.00 बजे अपने माता पिता के साथ घर पर थी उसी दौरान गांव का भीमा सारथी प्रार्थिया के घर आया तथा बोला कि तेरे भाई को मारूंगा, उसके बाद भीमा सारथी प्रार्थिया के घर से चला गया। प्रार्थिया को शाम करीबन 07.00 बजे गांव का बादल निषाद फोन कर बताया कि उसके भाई रमेन्द्र निषाद को भीमा सारथी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है तथा उसका भाई बंधवा तालाब के पास घायल अवस्था में पड़ा है, सूचना पर प्रार्थिया उक्त स्थान जाकर देखी तो उसके भाई के चेहरे, सिर तथा पेट में चाकू मारने से गंभीर चोंट आया था। जिस पर प्रार्थिया द्वारा अपने भाई को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी फौत हो गई। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 692/24 धारा 103(1) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल द्वारा थाना प्रभारी मंदिर हसौद निरीक्षक सचीन सिंह को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में आरोपी भीमा सारथी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकाने में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी भीमा सारथी को पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मृतक रामेन्द्र निषाद के साथ आपसी लेने-देन होने एवं उसके द्वारा पैसे वापस नही करने पर उसकी हत्या की घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी भीमा सारथी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- भीमा सारथी पिता राजेन्द्र सारथी उम्र 22 साल निवासी ग्राम डिधारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





