छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: पान ठेले में गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार

Shantanu Roy
1 Dec 2024 9:03 PM IST
Raipur Breaking: पान ठेले में गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 01.12.2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि राजेन्द्र नगर स्थित यश पान ठेला के दुकानदार ममता सागरवंशी के द्वारा अपने पान ठेला में मादक पदार्थ गांजा रखी है और ग्राहको को बिक्री कर रही है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही कर मुखबीर द्वारा बताये गये पान ठेला में रेड कार्यवाही किया गया। दुकान में एक महिला मिली जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम ममता सागरवंशी बतायी। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपिया के पान ठेला की तलाशी लेने पर दुकान के काउंटर के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपिया ममता सागरवंशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.010 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 15,000/- रूपये जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 610/24 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- ममता सागरवंशी पति गोविंद सागरवंशी उम्र 30 साल पता रविदास गली, डॉ. राजेन्द्र नगर रायपुर।
Next Story