छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: नाश्ता दुकान संचालक की पत्नी से मारपीट, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
28 Dec 2025 6:44 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सुंदर नगर चौक क्षेत्र में एक नाश्ता दुकान में नशे में धुत युवक द्वारा महिला से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना 27 दिसंबर 2025 की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति कारगिल चौक के पास सुंदर नगर रायपुर का निवासी है और कक्षा 10वीं तक पढ़ा हुआ है। वह सुंदर नगर चौक में नाश्ते की दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना के समय पीड़ित काम निपटाकर अपने घर चला गया था, जबकि दुकान पर उसकी पत्नी तृप्ता जुनेजा बैठी हुई थी।
इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में अपने साथ कुत्ता लेकर दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि युवक ने दुकान से समोसा उठाया और उसे अपने कुत्ते को सूंघाकर दोबारा नाश्ते की ट्रे में रख दिया। यही नहीं, उसने अन्य नाश्ते के सामान के साथ भी इसी तरह की गंदी हरकत की। जब दुकानदार की पत्नी तृप्ता जुनेजा ने युवक को ऐसा करने से मना किया, तो वह आगबबूला हो गया। पीड़िता के अनुसार, युवक ने बात-बात पर मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने तृप्ता जुनेजा के पेट में लात मारी और मौके से फरार हो गया। इस घटना से महिला काफी घबरा गई और उसने तुरंत अपने पति को फोन कर पूरी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पीड़ित दुकानदार तुरंत अपनी नाश्ता दुकान पहुंचा, लेकिन उस समय आरोपी युवक वहां मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद वही युवक दोबारा दुकान पर आया, जिसे देखकर पीड़ित की पत्नी ने पहचान करते हुए बताया कि यही युवक उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज कर चुका है। इसके बाद दुकानदार ने युवक से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया। आरोप है कि इस पर युवक और अधिक उग्र हो गया और दुकानदार को भी मां-बहन की गंदी गालियां देने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए उसने दुकानदार का कॉलर पकड़ लिया और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। दुकानदार ने बताया कि आरोपी ने अपने हाथ में रखी किसी धारदार वस्तु से भी हमला किया, जिससे उसके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट आई है।
घटना के दौरान संदीप सोनी, कन्हैया महावर सहित आसपास मौजूद कई लोगों ने पूरी वारदात को देखा और सुना। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला, नहीं तो मामला और गंभीर हो सकता था। बाद में स्थानीय लोगों ने मारपीट करने वाले युवक का नाम अक्षय कुमार झा बताया। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट उसे पढ़कर सुनाई गई और उसके बताए अनुसार ही दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है और उन्होंने नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Tagsरायपुरसुंदर नगर चौकनाश्ता दुकाननशे में युवककुत्ते से नाश्ता सूंघानामहिला से गाली-गलौजमारपीटजान से मारने की धमकीदुकानदार घायलआरोपी अक्षय कुमार झापुलिस जांचRaipurSundar Nagar Chowkbreakfast shopdrunk youthmaking dog smell breakfastabusing womanassaultthreat to killshopkeeper injuredaccused Akshay Kumar Jhapolice investigation
Next Story





