छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग: पति की हत्या करने वाली पत्नि गिरफ्तार

Nilmani Pal
19 April 2022 9:09 AM GMT
रायपुर ब्रेकिंग: पति की हत्या करने वाली पत्नि गिरफ्तार
x
रायपुर। सिर में पत्थर पटक कर पति की हत्या करने वाली पत्नि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सरोरा बस्ती एकता चैक के पास किशुन साहू के घर में किराये से रहने वाला किराएदार उमेश कुमार ध्रुर्वे संदिग्ध हालत में घर में मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके शरीर में चोट का निशान है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर देखने पर पाया गया कि मृतक उमेश कुमार ध्रुर्वे मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके शरीर में चोट का निशान है।

पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मकान मालिक व आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उमेश कुमार धु्रर्वे पिता चैन सिंह ध्रुर्वे उम्र 30 साल निवासी बिलाईखार थाना बजाक जिला डण्डौरी (म.प्र.) अपनी पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे के साथ किराये के मकान में रहते थे तथा दोनों में किसी बात को विवाद को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुव से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके पति मृतक उमेश कुमार का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था तथा दोनों मोबाईल फोन में बात करते थे। इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे द्वारा अपने पति मृतक उमेश कुमार को उस महिला से बात करने से मना किया जाता था जिससे दोनों में विवाद होता था। दिनांक घटना 17.04.22 की रात्रि भी मृतक व उसकी पत्नि का इसी बात को लेकर विवाद हुआ तथा दोनों रात्रि में सो गये। इसी दौरान 17-18.04.22 की मध्य रात्रि मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे आवेश में आकर अपने पति से बदला लेने की नियत से जब उसका पति सो रहा था इसी दौरान घर में रखें पत्थर के सील को उठाकर अपने पति उमेश कुमार ध्रुर्वे के सिर में पटक दी, जिससे उमेश कुमार ध्रुर्वे की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जिस पर मृतक की पत्नि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे के विरूद्ध थाना उरला में अपराध 160/22 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार - इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे पति स्व0 उमेश कुमार ध्रुर्वे उम्र 26 साल निवासी बिलाईखार थाना बजाक जिला डण्डौरी (म.प्र.) हाल पता - एकता चैक सरोरा थाना उरला रायपुर।

Next Story