छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: ऐसियन पेंट चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 Dec 2024 12:02 AM IST
Raipur Breaking: ऐसियन पेंट चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। प्रार्थी पप्पू सोनी रिपोर्ट दर्ज किराया कि दिनांक 28/11/2024 को अपने कम्पनी से वाहन टाटा एस डी आई योद्ध क्रमांक CG04PT9956 में डूमरतराई गोडाऊन से एसियन पेन्ट लोड कर भिलाई ले जाने के लिए अपने घर बडा अशोक नगर दुर्गा चौक के आगे हनुमान मंदिर के सामने शाम करीबन 07/00 बजे खडी किया था। दिनांक 29/11/2024 के सुबह 05/40 बजे देखा तो वाहन में ढके तालपतरी फटा तथा रस्सी कटा हुआ था ट्राली के अंदर देखा तो ट्राली में 04 कार्टून भरी ऐसियन पेन्ट
कीमती
60,000 रूपये नही था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुढियारी में अप0क्र0 775/24 धारा 303(2), BNS कायम कर विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिली।

संदेही आरोपी मोहित ध्रुव उर्फ बबलू नामक व्यक्ति द्वारा चोरी का सामान बिक्री करने ग्राहक तलाश करने की सूचना पर मोहित ध्रुव उर्फ बबलू को महतारी चौक में घेराबंदी कर पकडा गया पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं प्रकाश यादव को महतारी चौक के पास 02 कार्टून बेचना बताने पर दोनो
आरोपी
को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर मोहित ध्रुव उर्फ बबलू ने दिनांक 28/11/2024 की रात्रि में बडा अशोक नगर हनुमान मंदिर के सामने से टाटा एस से ऐसियन पेन्ट 04 कार्टून चोरी कर प्रकाश यादव बेचना एवं दो कार्टून ऐसियन पेन्ट को अशोक नगर खाली प्लाट में लकडी के प्लाहुड के निचे छिपाकर रखना बताया। प्रकरण में आरोपियों के निशानदेशी चोरी के 02 कार्टून 06 डिब्बा ऐसियन पेन्ट कीमती 48,370 रूपये जप्त कर आरोपियों के अपराध सबूत पाये जाने दिनांक 10/12/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी :- 1 मोहित ध्रुव उर्फ बबलू पिता स्व० शंकर ध्रुव उम्र 25 वर्ष साकिन बड़ा अशोक नगर बाजार पारा दुर्गा मंदिर के सामने गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर जिला रायपुर (छ०ग०)
02 प्रकाश यादव उर्फ भुरू पिता संतोष यादव उम्र 23 वर्ष साकिन महतारी चौक दुर्गा मंदिर के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर जिला रायपुर (छ०ग०)
जप्त: ऐसियन पेन्ट :- 02 कार्टून 06 डिब्बा
Next Story