छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, तीन गंभीर

Shantanu Roy
14 July 2025 10:14 PM IST
Raipur Breaking: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, तीन गंभीर
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी से सटे रायपुर-राजिम मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ग्राम कुर्रा के पास उस समय हुआ, जब दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से टकरा गईं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर 2 युवक, जबकि दूसरी बाइक पर 3 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। दोनों मृतकों के शवों को गोबरा नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीरघर (मॉर्चुरी) में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों की शिनाख्त का कार्य किया जा रहा है ताकि उनके परिजनों को जल्द सूचना दी जा सके। यह हादसा न केवल तेज रफ्तार और असावधानी का परिणाम माना जा रहा है, बल्कि एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।
Tagsरायपुर सड़क हादसाबाइक एक्सीडेंटराजिम रोडग्राम कुर्रागोबरा नवापारा पुलिसमौत और घायलमोटरसाइकिल टक्करRaipur Accident NewsRoad SafetyChhattisgarh NewsRaipur-Rajim Main RoadBike Crashछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story