छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: बाल संप्रेक्षण गृह की दीवारों में सुराख कर दो आरोपी फरार...रेप और हत्या मामले में काट रहे थे सजा

Admin2
5 Nov 2020 6:07 PM IST
RAIPUR BREAKING: बाल संप्रेक्षण गृह की दीवारों में सुराख कर दो आरोपी फरार...रेप और हत्या मामले में काट रहे थे सजा
x

रायपुर। माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से दो बंदी फरार हो गए हैं। दोनों आरोपी संप्रेक्षण गृह की दीवारों में सुराख कर भागे हैं। इधर खबर मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बाल संप्रेक्षण गृह से भागे दो नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण और रेप के मामले दर्ज है। दोनों यहा सजा काट रहे थे। वहीं बड़े ही शातिर तरीके से दीवारों में सुराख कर दोनों बंदी फरार हो गए। माना पुलिस दोनों की पतासाजी में जुट गई है।



Next Story