छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: FCI गोदाम के पास गांजा बेचते तूफान देवार गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 Jan 2026 7:20 PM IST
Raipur Breaking: FCI गोदाम के पास गांजा बेचते तूफान देवार गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा की अवैध तस्करी और बिक्री की फिराक में लगे आरोपी तूफान देवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.165 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 58 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी, खरीदी-बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 10 जनवरी 2026 को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत एफसीआई गोदाम के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा है और उसे बेचने की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसकी तस्दीक कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर बताए गए स्थान पर रवाना की गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की और घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम तूफान देवार, निवासी तिल्दा, रायपुर बताया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के पास रखे थैले की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा रखा होना पाया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 1.165 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 58,000 रुपये आंकी गई है। इस संबंध में थाना तिल्दा नेवरा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों को की जानी थी।
गिरफ्तार आरोपी का नाम तूफान देवार पिता ननकू दाउ देवार, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर बताया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
Tagsरायपुरऑपरेशन निश्चयगांजा तस्करीतिल्दा नेवराएण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिटएनडीपीएस एक्टपुलिस कार्रवाईRaipurOperation NischayGanja smugglingTilda NevraAnti Crime and Cyber ​​UnitNDPS ActPolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story